Chakradharpur News: महादेवशाल धाम में दो लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, गोईलकेरा, हिटी। सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर शाम से ही दूर-दराज क्षेत्रों से कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु रेल और सड़क मार्ग से अलग-अलग साधनों से महादेवशाल पहुंचे। रात 12 बजे मंदिर का मुख्य कपाट खुलने के बाद पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलार्पण किया। वहीं सोमवार की देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.