Chakradharpur News: मसुरीकूदर गांव में नाली का निर्माण अधूरी, घरों में घुस रहा पानी
चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा-गजपुर भाया बिक्रमपुर, वृंदावन सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है। लेकिन, सोनुवा के चेकनाका से मधुपुर स्थित संजय नदी तक सड़क किनारे बनाये गये पानी निकासी के नाली का निर्माण अब तक अधूरी है। इस कारण बरसात का पानी अब मसुरीकूदर गांव के कई ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है। नाले का पानी घरों में घुसने से घरों में रखे अनाज बर्वाद हो रहे हैं इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा किये जाने पर सीओ व अंचल कार्यालय के कर्मी घटनास्थल का मुआयना किया एवं जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.