चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। पीरामल फाउंडेशन के पीओसीडी, एमपीडब्ल्यू द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा के सहयोग से घोड़ाडूबा विद्यालय में मलेरिया जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मच्छरदानी के नियमित उपयोग, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों की बुखार संबंधी जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, शीघ्र जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: मच्छरजनित बीमारियों से बचा...