चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मलेरिया और फाइलेरिया की रोकथाम के लिए प्रखंड के बीहड़ इलाकों के गांवों में लगातार सर्वे का काम किया जा रहा है ताकि बीमारी फैलने से रोका जा सके। बारिश के दिनों में जंगल के इलाकों के गांव में मच्छरजनित बीमारी मलेरिया और फाइलेरिया के फैलने का खतरा अधिक होता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रखंड के बड़ेला और पुराना गोईलकेरा में घर-घर जाकर सर्वे की गई और जो बीमार थे, उनकी मलेरिया जांच की गई। वहीं शैतवा, आराहासा और बड़ेला गांव में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए नाइट ब्लड सैंपल कलेक्शन किया गया है। वहीं इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमपीडब्ल्यू, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...