Chakradharpur News: मनोहरपुर सीएचसी में 72 लोगों ने किया रक्तदान
चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। जिला प्रशासन पश्चिम सिंहभूम के निर्देशानुसार शनिवार को जन भागीदारी सबसे पहले अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय संस्थाओं के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वेच्छा से रक्तदान के लिए कुल 212 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 72 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्तिकुंज, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार, आनंदपुर बीडीओ अभिषेक कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.