चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। इसका जीता-जागता उदाहरण सोमवार को तब देखने को मिला जब मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज, महिलाएं और बच्चे समेत स्वास्थ्यकर्मी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।​ जानकारी के अनुसार, उरकिया निवासी वीर सिंह गगराई नामक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी, इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बीते रविवार की रात मनोहरपुर सीएससी लेकर पहुंचे थे। सोमवार की सुबह से युवक पहले जोर-जोर से चिल्लाने लगा, अपने परिजनों को मारने लगा। इसके बाद करीब 10...