Chakradharpur News: मनोहरपुर लायंस की जीत पर टीम को दी बधाई
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। चाईबासा प्रीमियर टी-20 लीग में मनोहरपुर लायंस की बड़ी जीत पर गुरुवार को मनोहरपुर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीते हुए कप और नकद राशि की डमी को स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों के लिए प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों और खेलप्रेमियों ने टीम के ऑनर स्वप्निल खाखा को बधाई दी। स्वप्निल खाखा ने पत्रकारों से बातचीत में इसे मनोहरपुर प्रखंड की एक बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि मनोहरपुर में क्रिकेट अकादमी खोलने का प्रयास होगा। इससे यहां के जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को जिला में खेलने का मौका मिलेगा। मौके पर दिलबर खाखा, रोशनी खाखा, सुशील बरला, पंचायत समिति सदस्य खुशबू कुमारी, अनादि महतो, हर्षित राय, मो. सैफ, रमेश महतो के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chaibasa...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.