Chakradharpur News: मनोहरपुर में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता मनोहरपुर हाजरा कंपाउंड में गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित की गई। इस चौपाल की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप ने की। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, लोकतंत्र की रक्षा और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए जनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सोमा लुगून, सुलेमान जोजो, पंचदेव चौधरी, बागी चैंपिया, मोहन सुरीन, बंदे कश्यप, मनोज अब्राहम पूर्ति, रतन टोपनो, धनेश्वर महतो और बिजेंदर चैंपिया सहित कई प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.