Chakradharpur News: मनोहरपुर में लगा हेल्थ कैंप, 2 मलेरिया मरीज मिले
चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा अंतर्गत लाईलोर पंचायत के शांको टोला में अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत के बाद बुधवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गांव में एक विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. विद्युत प्रभा की अगुवाई में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान गांव के महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 98 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान दो ग्रामीण मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने दोनों मरीजों को विशेष निगरानी में रखते हुए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि शांको टोला में बीते शुक्रवार और रविवार को देवरानी और जेठानी की अज्ञात बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.