Chakradharpur News: मनोहरपुर में रावण दहन 20 को
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड स्थित मनीनाथ मंदिर परिसर में बीते बुधवार की शाम गणेश पूजा मेला कमेटी की एक विशेष बैठक जिला परिषद उपाध्यक्ष सह गणेश मेला के संरक्षक रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न गणेश मेला के आय-व्यय का पूर्ण ब्योरा सार्वजनिक प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान आगामी 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। रंजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रावण दहन का भव्य आयोजन मनीपुर स्थित खेल मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी से जुड़े अश्विनी बघेल, लखिंदर दास, राजू राउत, सुशील सिंह, शशि सिंह, नीलकंठ नाग सहित कई अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.