Chakradharpur News: मनोहरपुर में भारी बारिश से तबाही, घरों-दुकानों में घुसा पानी
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। सोमवार को मनोहरपुर और इसके आसपास के इलाकों में कुदरत का भयानक रूप देखने को मिला। सुबह करीब 11:45 बजे शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर दोपहर 3:00 बजे तक लगातार जारी रहा। अचानक हुई इस से बादल फटने जैसी स्थिति ने न केवल शहरी जीवन की रफ्तार रोक दी, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी भारी तबाही मचाई है। बारिश का रौद्र रूप सबसे ज्यादा मनोहरपुर शहर के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में देखने को मिला। पोस्ट ऑफिस रोड पर 3 फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोग काफी परेशानी का सामना करते हुए जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर दिखे। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आनन्द सिंह, कृष्णा गुप्ता और सीमा ठाकुर सहित कई अन्य स्थानीय निवासियों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। मेन रोड पर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.