Chakradharpur News: मनोहरपुर में बालू संकट से विकास कार्यों पर लगा ब्रेक, सरकारी और निजी काम ठप
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता मनोहरपुर- आनंदपुर प्रखंड के स्थानीय क्षेत्र में बालू की भारी किल्लत के कारण विकास कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। आलम यह है कि सरकारी योजनाओं से लेकर निजी निर्माण कार्य तक पूरी तरह ठप हो चुके हैं। बालू न मिलने से जहां एक ओर सरकारी भवन और ढांचागत योजनाएं अधर में लटकी हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'अबुआ आवास योजना' के तहत घर बना रहे गरीब व ग्रामीण भी काम बंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठने को मजबूर हैं। अपने आशियाने का सपना संजोए ग्रामीण बालू की एक-एक खेप के लिए तरस रहे हैं।
बालू की आपूर्ति पर प्रशासन से गुहार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में बालू की नियमित और सुचारू आपूर्ति के लिए जल्द से जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.