चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- मनोहरपुर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल Chakradharpur News: मनोहरपुर शहरी क्षेत्र स्थित एसएसआईपी उच्च विद्यालय परिसर में डीबीसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रोमांचक फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेम 11 आनंदपुर और आरकेएम फुटबॉल क्लब महुलडीहा के बीच खेला गया, जिसमें आरकेएम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मुकाबले को अपने नाम किया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर था, जो अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों का हौसला बढ़ा रहे थे। आरकेएम महुलडीहा के खिलाड़ियों ने निर्णायक मौकों पर शानदार गोल दागकर मुकाबले में बढ़त बन...