चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। चक्रधरपुर मंडल के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार से टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ ट्रेन का स्वागत किया और खुशी का इजहार किया। वहीं ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन पहुंचने पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि जेबी तुबिद, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं रेल अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि मनोहरपुर में एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता की ल...