चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता। जराईकेला से राउरकेला रूट पर चलने वाली ऐश्वर्या रोडवेज यात्री बस में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कही जा रही बात। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे बस होरो घर से जराईकेला बस स्टैंड की ओर आ रही थी। इसी दौरान अरूप नंदी के घर के पास अचानक बस से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क के किनारे रोका। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक व खलासी इसके बाद चालक और खलासी मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतर गए। ​देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर ल...