Chakradharpur News: मनोहरपुर में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने मनोहरपुर क्षेत्र में मादक द्रव्यों और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार खुदरा और दो थोक दवा प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में दवा दुकानों के क्रय, विक्रय और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें कोई वित्तीय या मात्रात्मक अनियमितता नहीं मिली। साथ ही कोडीन युक्त कफ सिरप का कोई अवैध भंडारण भी नहीं पाया गया। हालांकि एक खुदरा दवा दुकान में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत निलंबित किए जाने की कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.