Chakradharpur News: मनोहरपुर में ओडिशा के मंत्री का स्वागत
चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। ओडिशा के ग्रामीण विकास सह पेयजल मंत्री रवींद्र नारायण नायक के मनोहरपुर आगमन पर झारखंड-ओडिशा बॉर्डर जरईकेला पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएसपी डेविड डुंगडुंग और मनोहरपुर सीओ प्रदीप कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर झारखंड आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात, मनोहरपुर वन विश्रामागार पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की, प्रदीप मिश्रा, सीमा मुंदरी और मिहिर विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.