Chakradharpur News: मनोहरपुर में आंधी से कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। शनिवार की दोपहर मनोहरपुर और आसपास के इलाकों में आंधी की वजह से मेदासाई गांव में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। जानकारी के मुताबिक गांव में कई जगहों पर मुख्य सड़क किनारे के कई पेड़ धराशाई हुए हैं। इसकी वजह से इस गांव और आसपास के गांवों में बिजली सेवा बाधित हो गई है। दूसरी ओर, कई रैयतों की जमीन पर अवस्थित सागवान के दर्जनों पेड़ भी तेज आंधी की चपेट में आने से गिर गए हैं। गांव में एक रैयत अमित राज की जमीन के बगल में खड़े एक हाइवा पर भी पेड़ गिर गया। जिससे हाइवा को नुकसान हुआ है। सौभाग्यवश हाइवा के चालक और खलासी को चोट नहीं लगी। वहीं घटना के बाद इन्होंने हाइवा पर गिरे पेड़ को काट कर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर सुभाष अग्रवाल व अमित अग्रवाल के जमीन में करीब 40 से 50 की संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.