चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर रेल परिसर में सार्वजनिक रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में सुभिन कुमार का चयन किया गया। सचिव के रूप में जयकिशोर महतो कोषाध्यक्ष के लिए राहुल गुप्ता का चयन किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि इस वर्ष पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बैठक में विजय साहू, प्रिंस भंज, प्रफुल भंज, अमित प्...