चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- ​मनोहरपुर। ​मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित चिरिया ओपी थाना क्षेत्र के टिमरा के समीप बीते रविवार की रातलगभग 9:30 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हाकागुई निवसी सेजन अंगरिया (22) और तुमसई निवासी मंजिस सुरीन (14) के रूप में हुई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान टिमरा के पास स्थित संकीर्ण मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मालवाहक गाड़ी से बचने के क्रम में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो ...