Chakradharpur News: मनोहरपुर के युवक के साथ राउरकेला में बड़ा फर्जीवाड़ा
चक्रधरपुर, अक्टूबर 24 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता नौकरी का झांसा देकर भोले-भाले ग्रामीण युवकों को अपने जाल में फंसाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव के रहने वाले शिबू कच्छप को राउरकेला में एक शातिर ठगी का शिकार बनाया गया है। ठगों ने उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसमें वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान 86 लाख 85 हजार 99 रुपए का भारी-भरकम लेनदेन कर लिया। जब आयकर विभाग का नोटिस पीड़ित के घर पहुंचा, तब उसे इस बड़े फर्जीवाड़े की भनक लगी। पीड़ित शिबू कच्छप ने मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पूरी आपबीती बताई है। उसने पुलिस को बताया कि साल 2019 में राउरकेला के प्लांट साइट थाना क्षेत्र निवासी उसके जीजा राजेश मुंडा ने उसे और गांव के ही अमित सुलंकी को राउरकेला बुलाया था। वहां उनकी मुलाकात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.