चक्रधरपुर, अक्टूबर 19 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मनोहरपुर पुलिस ने शहरी क्षेत्र के पांचों दुर्गा पूजा पंडालों में जागरूकता बैनर लगाए। अभियान डीएसपी डेविड ए. डोडराय के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर अमित रोसन कुल्लू, थाना प्रभारी एमानवेल एक्का समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ में धक्का-मुक्की से बचने, बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने, यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा नहीं करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Jamui News: दुर्गापूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज...