चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: ​पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एम्बुलेंस पिछले दो दिनों से खराब है, जिससे क्षेत्र की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। यह एम्बुलेंस 15 अक्टूबर की रात एक गर्भवती महिला को लेकर ओडिशा के राउरकेला स्थित आरजीएच अस्पताल गई थी। वापसी के दौरान यह ओडिशा के भालूलता के पास अचानक खराब हो गई। चालक ने इसकी सूचना चाईबासा स्थित संबंधित कार्यालय को दे दी है, लेकिन वाहन अब तक सड़क किनारे ही खड़ा है। ​मनोहरपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए यह एम्बुलेंस जीवन रेखा का काम करती है। इसके लंबे समय तक बंद रहने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। सवाल यह उठ रहा है कि वाहन की मरम्मत और उस...