Chakradharpur News: मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री घायल
चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को अज्ञात बाइक की चपेट में आने से राजमिस्त्री घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री अजय शर्मा (40) बुधवार सुबह मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका दायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.