Chakradharpur News: मनोहरपुर : डेढ़ लाख रुपये समेत आभूषण ले भाग चोर
चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बरंगा गांव स्थित डोमटोला निवासी रमेश महतो के घर में चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी डेढ़ से दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश महतो की पत्नी कमला महतो ने बताया कि दो दिन पहले वे पूरे परिवार के साथ अपने मायके ओडिशा के बिश्रा गए हुए थे। जब मंगलबार को वे वापस अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट पर लगे दोनों ताले टूटे हुए थे, जबकि अंदर से गेट की ग्रिल बंद थी। जब उन्होंने पीछे के रास्ते से जाकर देखा, तो घर का पिछला दरवाजा भी टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी को तोड़कर दो कान की बाली, पायल, अंगूठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.