चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग स्थित घाटी में बीते रात एक कार ओआर 19 जे 2832 खाई में गिर गई। गाड़ी सड़क से लगभग 30 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी। वहीं बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना को देखकर संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि घटना बीती रात की होगी। हालांकि गाड़ी किस ओर से आ रही थी इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस गाड़ी जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: सड़क की कमी से नहीं हुई बनलेख में दुर्घटना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...