Chakradharpur News: मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में मंगलवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षु विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक वोट के महत्व, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान तथा मतदाता के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.