चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर के सभागार में गुरुवार को सत्र- 2026-27 का पहला इन हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्या आरती कोड़वार, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती एवं रिसोर्स पर्सन्स द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में जॉयफुल मैथमेटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर कुल 71 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के उप प्राचार्या आरती कोड़वार के द्वारा प्राचार्य के नागराजू, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती, रिसोर्स पर्सन विजय कुमार प्रधान, विश्वजीत दें, सारथी सीट, विशाल जयसवाल, जयश्री सिन्हा, रश्मि चौरसिया, सुविमल सेन, सुमित घोष सहित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

हिंदी ह...