Chakradharpur News: मधुसूदन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में करमा महोत्सव
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चकऱधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं प्रकृति के प्रति सम्मान से जोड़ना तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान करम वृक्ष की पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सरना आवासीय उच्च विद्यालय में छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.