चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- मतकमबेड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट Chakradharpur News: बंदगांव-लाण्डुपोदा पंचायत क्षेत्र के ग्राम मतकमबेड़ा स्थित ऐतिहासिक स्कूल मैदान में मतकमबेड़ा ग्राम सभा समिति एवं मतकमबेड़ा स्पोर्ट्स समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जंगली टाइगर और संगीसाई की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ, जिसमें जंगली टाइगर की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं संगीसाई की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लाण्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति शामिल हुए। उन्होंने विजेता ...