चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत मुरहातु गांव के टोला मतकमबिड़ी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या जल्द दूर होगी। ग्रामीणों की मांग पर आंगनबाड़ी भवन से मंगल सिंह जोंको के घर तक करीब 600 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नप अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की रूपरेखा तय की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी होती है। खासकर बरसात में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नेताओं ने आश्वस्त किया कि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है। वहीं सोनुवा मुख्य पथ ...