Chakradharpur News: मच्छर से सुरक्षा ही मलेरिया से प्राथमिक बचाव : उपायुक्त
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। सोमवार को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया प्रभावित प्रखंड गोईलकेरा अंतर्गत पुरना गोईलकेरा मानकी टोला में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मच्छर से सुरक्षा ही मलेरिया से प्राथमिक बचाव है। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मच्छरदानी वितरण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए इसके नियमित एवं सही तरीके से उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित रोगों, विशेषकर मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों के संपर्क से स्वयं को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.