चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चक्रधरपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाली महिलाओं की अलग अलग कारणों से लाभार्थी सूची से नाम कट गया है। जिस कारण फिर से लाभार्थी सूचना में अपना नाम जुड़वाने के लिए महिलाएं चक्कर काट रही है, ताकि सूची में उनका नाम जुड़ सकें और उन्हें राशि मिल सकें।

महिलाओं की परेशानियाँ मईयां सम्मान योजना में नाम कटने के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंची चक्रधरपुर प्रखंड के जोडो़ गांव की मंदाकनी प्रधान बताती है कि उन्हें जल सहिया बता कर मंईयां सम्मान योनजा की सूची से नाम काट दिया है, जबकि वह जल सहिया का काम नहीं करती है। इसी प्रकार वनवासी प्रधान बताती है कि ...