Chakradharpur News: भूगोल विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
चक्रधरपुर, अक्टूबर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर के भूगोल ऑनर्स विभाग में शिक्षकों की कमी का मामला सामने आया है। इसको लेकर बुधवार को एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष अनीष गोप के नेतृत्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। संगठन ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। एनएसयूआई ने स्थायी नियुक्ति होने तक वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था करने की मांग की, ताकि पढ़ाई बाधित न हो। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शीघ्र पहल नहीं की, तो एनएसयूआई के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.