चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र की व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में नालियां जाम रहने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कें तालाब में तब्दील होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान टोकलो रोड पर घुटने भर पानी सड़क के बीचों-बीच बहता रहा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: एक दिन में चक्रधरपुर में 167.8 मिली मीटर बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है स...