चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई क्षेत्र के कोंजेन गांव के पास एक पुलिया विगत सप्ताह भारी बारिश से बह गयी। जिससे गुदड़ी के बुरूकायम, बेड़ाकायम, कोंजेन गांव समेत कई गाँवों का सम्पर्क सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क से पूरी तरह टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड आंदोलनकारी बिरसा मुंडा ने बताया गुदड़ी मुख्य सड़क से कोंजेन, बुरुकायम, बेडाकायम गांव को जोड़ने वाली सड़क पर यह पुलिया भारी बारिश से बह गयी। पुलिया बहने के बाद ग्रामीण पानी से भरे पहाड़ी नाला पार कर आवागमन करने के लिए मजबूर है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डेढ़ साल से पुलिया न बनने से दर्जनों गांवों का आवागमन ठप बिरसा मुंडा ने प्रशासन से पुलिया बहने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की...