चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- किसान खेत पाठशाला का समापन Chakradharpur News: बंदगांव। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम भारांडिया में संचालित 14 सप्ताह की किसान खेत पाठशाला खरीफ का समापन मंगलवार को किसान खेत दिवस कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्यारी संगा ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 35 किसानों को फसलों में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आई।पी।एम।) की विभिन्न तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बीजोपचार से लेकर फसल की कटाई तक अपनाई जाने वाली विभिन्न आईपीएम तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें बीजोपचार, खेतों में पाए ...