Chakradharpur News: भाजपा गोइलकेरा मंडल की बैठक में मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- Chakradharpur News: भाजपा गोईलकेरा मंडल की एक बैठक रविवार को तरकटकोचा गांव में मंडल अध्यक्ष राम सिंह बाहंदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी बीएलए को अपने-अपने बूथों पर लगातार सक्रिय रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त मंडल समिति के विस्तार एवं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का भी निर्णय लिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.