Chakradharpur News: भाजपाइयों ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: गोईलेकरा। गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा पंचायत के अमराई गांव में भाजपा गोईलकेरा मंडल की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष राम सिंह बाहांदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मंडल समिति के विस्तार, बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.