Chakradharpur News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयकारों से गूंजा शहर
चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार की शाम चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पोड़ाहाट स्टेडियम से हुआ। यहां से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.