चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, कराईकेला के अलावा सोनुवा प्रखंड के सोनुवा, भालुरुंगी तथा झड़गांव, मनोहरपुर प्रखंड के बुढ़ाउड़ी, रायकेरा, जराईकेला में घूरती रथ के अंतिम दिन मौसीबाड़ी से अपने धाम भाई-बहन के साथ प्रभु जगन्नाथ पहुंचे। श्री मंदिर पहुंचने पर भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया गया। चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती में शनिवार देर शाम भगवान श्री जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुई। मौसीबाड़ी से रथ पर सवार होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने भक्तों के बीच नगर भ्रमण करते हुए श्री मंदिर पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भगवान का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भगवान जगन्नाथ का मंदिर...