चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भरनियां पंचायत के बूतीलोवा में खाली पड़े मुंडा पद पर कमल किशोर गागराई को नियुक्त किया गया। अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से स्वर्गीय सोमनाथ गागराई के पुत्र कमल किशोर गागराई के नाम पर सहमति जताई। ग्रामसभा की सहमति से हुई इस नियुक्ति पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। बैठक की अध्यक्षता चितपील पीड़ के मानकी बागुन सोय ने की। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव चेरोवा भी उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए और मुंडा नियुक्ति की प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से कमल किशोर गागराई को मुंडा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कमल किशोर गागराई बने भ...