चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: बंदगांव। जिले के बंदगांव प्रखंड के भरंडिया और जोंको क्षेत्र में संभावित सोना एवं अन्य खनिज खनन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को भरंडिया ग्रामसभा के प्रतिनिधियों के साथ आसपास के करीब दस गांवों के महिला-पुरुष चाईबासा पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने जिला खनन कार्यालय में भी मांगपत्र सौंपा। बताया गया कि झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग, कोल्हान अंचल, चाईबासा के उप निदेशक ने संभावित खनन कार्य को लेकर ग्रामसभा आयोजित करने के लिए बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेजा था। इसके बाद क्षेत्र में ग्रामसभा आयोजित हुई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उनकी सहमति के बिना क्षेत्र में किसी भी प्रक...