Chakradharpur News: भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा विवाद पर आया ग्रामसभा का फैसला, दोनों प्रतिमाएं रहेंगी यथावत
चक्रधरपुर, नवम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। टोकलो हाट बाजार परिसर में शनिवार को ग्राम मुंडा, मानकी और ग्रामीणों की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित की गई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजे विवाद का समाधान निकालना था। बैठक में सभी पक्षों की सहमति से चार प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।सभा में यह स्पष्ट निर्णय लिया गया कि टोकलो मौजा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से जुड़े मामलों पर फैसला लेने का एकमात्र अधिकार टोकलो ग्रामसभा का होगा। रैयतों और ग्रामीणों की आस्था का सम्मान करते हुए यह तय किया गया कि दोनों प्रतिमाएं फिलहाल जहां स्थापित हैं, वहीं यथावत रहेंगी।ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि गांव की परंपरा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान केवल ग्रामसभा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.