Chakradharpur News: बोरोई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान
चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा पंचायत के बोरोई गांव स्थित विद्यालय परिसर में बुधवार को सीआरपीएफ की सी-193 बटालियन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कमांडेंट ओम जी शुक्ला एवं द्वितीय कमान अधिकारी उमेश कुमार साह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी जवानों ने साफ-सफाई की। इंस्पेक्टर वीर बहादुर के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से नियमित रूप से साफ-सफाई करने और गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। अभियान में सीआरपीएफ जवानों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं और काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.