Chakradharpur News: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। प्रखंड के कोलपोटका पंचायत अंतर्गत प्रधानपाली बगीचा टोला में पिछले एक साल से पेयजल संकट है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 14वें वित्त आयोग से निर्मित गांव का एकमात्र जलमीनार तेज हवा और बारिश के दौरान गिर गया था। घटना को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक जलमीनार की मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं गांव के चापाकल से निकलने वाला पानी दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है। गांव में मौजूद कुएं का पानी भी उपयोग के लायक नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण मजबूरी में चुआं का दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं। इससे जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जलमीनार की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.