Chakradharpur News: बुढ़ीगोड़ा एलएचएस में शेड निर्माण में देरी से नाराजगी
चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा बुढ़ीगोड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस (अंडरपास) का निर्माण कराया गया है। लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अंडरपास में अबतक शेड का निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण बारिश के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाता है जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे द्वारा अंडरपास निर्माण कराने के बाद शेड निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन यह इतनी कच्छप गति से हो रहा है जिससे बारिश का पानी सीधे एलएचएच के अंदर जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने एलएचएस में जल्द शेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.