Chakradharpur News: बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना : सन्नी उरांव
चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को विभिन्न वार्डों में करीब 35 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव ने वार्ड संख्या 2, 3, 9 और 19 में संबंधित वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क और नाली आम लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं। इसलिए स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.