चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगल इलाके तेंदा एवं जोंकों गांव में अफीम की खेती एवं नशे के खिलाफ कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अफीम की खेती से नुकसान थाना प्रभारी प्यारे हसन ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अफीम की खेती और नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। नशे से दूर रहना ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अफीम की खेती से पूरी तरह दूरी बनाए रखें और इसके बजाय वैध एवं लाभकारी कृषि को अपनाएं।

जानकारी देने की अपील यदि किसी क...