चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: राउरकेला। बीरमित्रापुर वीर बिरसा मुंडा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आगामी 10 अगस्त से दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, जिसका समापन 15 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन बीआरआई क्लब मैदान में होगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 11 ए साइड नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी तथा मैचों में ऑफसाइड नियम लागू रहेगा। खिलाड़ियों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30,000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वीर बिरसा मुंडा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सचिव बलराम बादी,सुबोध लुगुन, बिनीत ल...